Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Humans can get fatal disease from sick animals

Etah News: बीमार पशुओं से इंसानों को हो सकती है जानलेवा बीमारी

Thu, 06 Jul 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 06 Jul 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Humans can get fatal disease from sick animals
एटा। विश्व जूनोसिस दिवस पर अलीगढ़ से पहुंचे जेडी स्वास्थ्य ने सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की। कहा कि कुछ बीमारियां जानवरों में ऐसी होती हैं कि उनके संपर्क में आने से इंसान में भी हो जाती हैं। ये बीमारियां जानलेवा होती हैं। इनसे बचाव करना जरूरी है। गोष्ठी के बाद उन्होंने जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के दो गांव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


गोंष्ठी के दौरान जेडी स्वास्थ्य डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि जापानी इंसेफ्लाइटिस, रेबीज और ग्लैंडर्स ऐसी बीमारियां हैं, जो पशुओं के संपर्क में आने पर इंसानों को भी होती हैं। इन लाइलाज बीमारियों से हर साल देश में हजारों लोगों की मौत होती है। सबसे खतरनाक रेबीज है। कुत्तों के काटने से होने वाली इस बीमारी काे सरकार ने खत्म करने के लिए वृहद रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

इसके बाद जैथरा में सीएचसी, पीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का देखा। वहीं आशा, एएनएम के साथ बैठक कर संचारी अभियान की हकीकत को परखा। आशाओं से पोस्टर लगाने सहित बीमारी से ग्रसित मरीजों का विवरण पूछा। वहीं क्षेत्र के गांव लहचोरा व दरौली पहुंच ग्रामीणों से स्वास्थ्य टीम के बारे में जानकारी ली। आशाओं द्वारा लगाए गए पोस्टर को देखा। डिप्टी सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र नागर, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह, जैथरा पीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed