{"_id":"683b526e107cffd51d0c4567","slug":"hotel-owners-son-beat-up-sweeper-when-dust-flew-while-sweeping-the-road-etah-news-c-163-1-eta1001-134301-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क पर झाड़ू लगाते समय उड़ी धूल तो होटल मालिक के बेटे ने सफाईकर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क पर झाड़ू लगाते समय उड़ी धूल तो होटल मालिक के बेटे ने सफाईकर्मी को पीटा
Sun, 01 Jun 2025 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
एटा। शहर में रोडवेज बस स्टैंड के सामने शनिवार सुबह सफाईकर्मी झाड़ू लगा रहा था। हवा चलने से धूल उड़कर नीलकंठ होटल की ओर चली गई। आरोप है कि वहां मौजूद होटल मालिक के बेटे हिमांशू ने 5 लोगों के साथ मिलकर गालियां देते हुए पीटा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
कटरा मोहल्ला निवासी कमल ने बताया कि बहन पूजा की तबीयत खराब है। इसलिए शनिवार को सुबह वह साफ-सफाई कराने उसके साथ ही चला आया। बस स्टैंड के सामने झाड़ू लगा रहा था तो हवा चलने की वजह से धूल उड़ते हुए सामने स्थित नीलकंठ होटल की ओर चली गई। यह देखकर होटल मालिक का बेटा हिमांशू पांच साथियों के साथ आकर गालियां देने लगा। विरोध करने पर इन लोगों ने लाठी-डंडा और सरिया से हमला कर दिया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जमीन पर गिराकर बुरी तरह से पीटने लगे। बहन पूजा और आसपास से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह से इनके चंगुल से छुड़ाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।