{"_id":"6a357e4367455a33580c7756","slug":"hot-winds-scorched-maximum-temperature-reached-42-degrees-etah-news-c-163-1-eta1002-152220-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गर्म हवा ने झुलसाया, अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गर्म हवा ने झुलसाया, अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंचा
Fri, 19 Jun 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
धूप व गर्मी से बचने के लिए चेहरे को ढककर अलीगंज रोड से गुजरती युवतियां। संवाद
एटा। गर्मी फिर से नए रिकॉर्ड बना रही है। शुक्रवार को एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 32.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आसमान से बरस रही आग और गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात यह हैं कि दोपहर के समय सड़कें भी तपने लगी हैं और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
सुबह आठ बजे के बाद ही तेज धूप का असर महसूस होने लगा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी का प्रकोप बढ़ता गया। दोपहर में सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा छाया रहा। जरूरी काम से बाहर निकले लोग धूप से बचाने के लिए इस तरह बच्चे को मां अपने आंचल में छिपाए रही। साथ चल रही महिला ने भी छाते की छांव देकर गर्मी से राहत दी। युवतियां भी सिर और चेहरा ढककर सड़क से गुजरती दिखीं। ठंडे पेय पदार्थों और शीतल जल केंद्रों पर लोगों की भीड़ लगी रही। सीएमएस एसचंद्रा ने लोगों को धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी ने कहा कि भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। फिलहाल तापमान बढ़ाेतरी के साथ ही लू चलने की भी आशंका जताई गई है। लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।