फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The hospital made no prescription, did not drug

अस्पताल में न पर्चे बने, न दवा मिली

Tue, 20 Sep 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Tue, 20 Sep 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
The hospital made no prescription, did not drug
अस्पताल में न पर्चे बने, न दवा मिली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
फार्मासिस्ट और नर्सों की हड़ताल से तड़पे मरीज
आयुष चिकित्सकों से कराई गई ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो
एटा।
फार्मासिस्ट और नर्सों की हड़ताल से मंगलवार को जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा उठी। पर्चा बनाने और दवा वितरण तक का काम ठप रहा। इससे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों और डाक्टरों की हड़ताल वापस हो जाने के बाद भी डाक्टर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। बाद में आयुष चिकित्सकों ने व्यवस्था संभाली।
जिला अस्पताल में मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहीं। डाक्टर तो मरीजों को देखने के लिए बैठे थे, मगर पर्चा न बनने से मरीज इलाज के लिए भटकते दिखे। कुछ डाक्टरों ने मरीजों का इलाज भी किया भी, लेकिन दवा वितरण ठप होने से मरीजों की दिक्कतें कम नहीं हुई। काफी देर बाद आयुष चिकित्सक आए। पर, इससे भी ज्यादा राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

उधर, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने जिला चिकित्सालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर अध्यक्ष एसके दीक्षित ने कहा कि मांगें न माने जाने तक फार्मासिस्ट हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान पोस्टमार्टम और आपातकालीन सेवाएं भी नहीं की जाएंगी। मौके पर  योगेंद्र पाल सिंह यादव, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, आरएस शाक्य, संतोष दुबे, राजेंद्र सिंह सुमन, सुबोध मिश्रा, सुनील कुमार, विनीत कुमार तिवारी, आरके राना, रवींद्र कुमार सचान, पुष्पेंद्र पाल, राजेंद्र सिंह फार्मा, नवीन गुप्ता, जंगबहादुर, हरिशंकर, संजीव कुमार मौजूद रहे। वहीं राजकीय नर्सेज संघ ने भी फार्मासिस्टों की हड़ताल का समर्थन किया। इस मौके पर विजय यादव, मीरा बघेल, ईवलिन मैसी, मुन्नी देवी पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म
पांच सितंबर से चल रही संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार देर रात को समाप्त हो गई। संविदा कर्मचारी एसोसिएशन के डा. अतुल भदौरिया ने बताया कि प्रबंध निदेशक ने दो महीने के भीतर मांगे पूरी किए जाने का लिखित आश्वासन दिया है। वादा खिलाफी होने पर फिर से हड़ताल की जाएगी।

-----------------
कल होगी सीएमओ कार्यालय पर बैठक
भारतीय जन स्वास्थ्य रक्षक और प्रसव सेविका एसोसिएशन की बैठक 22 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से सीएमओ कार्यालय पर होगी। समिति के जिलाध्यक्ष एसकेएस पुंडीर ने बताया कि बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रांतीय सचिव, प्रांतीय कोषाध्यक्ष भी शामिल रहेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed