{"_id":"5790cbed4f1c1bd722c4bc40","slug":"hooch-tragedy-in-aliganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगंज में जहरीली शराब कांड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगंज में जहरीली शराब कांड
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Thu, 21 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज में जहरीली शराब कांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज में जहरीली शराब पीने से मरने वालों लोगों के परिवारीजनों को मुआवजा राशि दो लाख रुपये से बढ़ाकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पांच-पांच लाख रुपये कर दी है। गुरुवार को मृतक आश्रितों को पारिवारिक लाभ योजना के चेक वितरित करने पहुंचे डीएम अजय यादव ने सीएम द्वारा बढ़ाए गए मुआवजे की घोषणा की।
डीएम अजय यादव ने बताया कि अलीगंज क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से चार दिन में 33 लोगों की मौत होने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतक आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और बीमारों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग की थी। डीएम की माने तो अब मुख्यमंत्री ने मृतक आश्रितों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा कर दी है। डीएम ने बताया कि शुक्रवार को सभी मृतक आश्रितों का मुआवजे के चेक वितरित कर दिए जाएंगे। गुरुवार को डीएम अजय कुमार यादव, एसएसपी अजय शंकर राय, विधायक रामेश्वर सिंह यादव और पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि जुनैद मियां ने 28 मृतक आश्रितों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30-30 हजार रुपये के चेक तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वितरित किए। बाकी के मृतक आश्रितों को मुआवजे के चेक उनके खाते खुलने के बाद दिए जाएंगे। इससे पूर्व नगर पालिका प्रशासन ने मृतक आश्रितों को 35-35 रुपये मुआवजे के चेक वितरित किए थे। डीएम की माने तो अब मुआवजे की राशि बढ़ कर 5.65 लाख रुपये हो गई है। एएसपी विसर्जन सिंह यादव, एसडीएम संजीव कुमार, समाज कल्याण अधिकारी विनोद शंकर तिवारी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।