फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Honest and character MLA wants half the population

ईमानदार व चरित्रवान विधायक चाहती है आधी आबादी

Sun, 16 Jan 2022 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Honest and character MLA wants half the population
सकीट (एटा)। जनता जनार्दन के बीच पहुंचने वाले प्रत्याशियों में आधी आबादी (महिलाएं) ईमानदार छवि और चरित्रवान को विधायक के रूप में चुनना चाहती हैं। शिक्षा और संचार क्रांति के चलते अब यह मतदाता वर्ग भी जागरूक है। अपनी व समाज की सुरक्षा करने वाले विधायक का चयन करने की बात कह रहा है। हालांकि अभी प्रत्याशियों के रूप में चेहरे सामने आना बाकी है, लेकिन पिछले कार्यकाल और वर्तमान हालातों के हिसाब से महिलाओं ने अपना मंथन शुरू कर दिया है। महिलाएं विधायक का अच्छा शिक्षित होने के साथ ही विकास की सोच रखने वाला भी जरूरी बता रहीं हैं।
विज्ञापन

बोली महिलाएं .....
विधायक चरित्रवान व आदर्श व्यक्ति हो
विधायक चरित्रवान और आदर्श व्यक्ति हो। साथ ही क्षेत्र के विकास के साथ-साथ रोजगार के अवसर मुहैया करा सके। बच्चियों को अच्छी शिक्षा और महिलाओं को सम्मान दे। ऐसे विधायक के लिए लोकतंत्र के पर्व में महादान करेंगे। -यशोदा देवी, सकीट
विज्ञापन

सच्चा व ईमानदार हो हमारा नेता
सच्चा, ईमानदार व अच्छी छवि वाला विधायक होना चाहिए। ऐसा हरगिज नहीं होना चाहिए कि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में दिखाई ही न दे। शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के अलावा लोगों की मूलभूत समस्याओं को दूर करने वाला हो। -नीलम यादव, सकीट
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता की समस्याओं का करे समाधान
स्वस्थ्य लोकतंत्र में ऐसे विधायक को चुनना चाहिए जो जनता की मूलभूत समस्याओं को समझ कर उनका निस्तारण करा सके। आप जिसे विधायक चुनें वह पढ़ा-लिखा होना चाहिए। जिससे वह योजनाओं का लाभ पहुंचा सके। -मोहिनी राजपूत, सकीट

भाषण व बयानबाजी करने वाला न हो
विधायक शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक और सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाला हो। भाषण और बयानबाजी करने वाला नहीं होना चाहिए। नारों को व्यवहार में बदलने वालेे प्रत्याशी को विधायक चुनेंगे। -किरन शाक्य, सकीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed