{"_id":"67d5b6630792c612450074e9","slug":"homeguard-killed-3-injured-in-collision-between-two-bikes-etah-news-c-163-1-eta1001-130975-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो बाइकों की भिड़ंत में होमगार्ड की मौत, 3 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो बाइकों की भिड़ंत में होमगार्ड की मौत, 3 घायल
Sat, 15 Mar 2025 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव अमरगोजिया के पास शुक्रवार की देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। ड्यूटी कर लौट रहे होमगार्ड की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया है।
थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव ओनेरा निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वह गांव के ही साथी होमगार्ड भंवरपाल (55) के साथ बाइक पर बैठकर ड्यूटी से वापस घर लौट रहे थे। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में गांव अमरगोजिया के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसके चलते दोनों बाइक पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने भंवरपाल को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार पवन निवासी सराहा जिला महोबा और उपेंद्र निवासी वसुंधरा थाना अवागढ़ की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। होमगार्ड के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।