फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Homeguard died while dancing on DJ in Etah

UP: डीजे पर डांस करते करते गिरा... हो गई मौत, दोस्त की बेटी की शादी में आया था होमगार्ड; किसी को नहीं हुआ यकीन

Sat, 13 Jul 2024 06:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 06:17 PM IST
सार

होमगार्ड डीजे पर डांस करते करते गिरा और मौत हो गई। दोस्त की बेटी की शादी में आया था। पहले तो किसी को यीकन नहीं हुआ। बाद में शादी का माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन
Homeguard died while dancing on DJ in Etah
dj demo, dance demo, bar demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में होमगार्ड जवान शुक्रवार रात विवाह समारोह में डीजे पर नाच रहा था। अचानक गिरा और बेहोश हो गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वर्तमान में एसडीएम जलेसर कार्यालय में उसकी तैनात रहती थी। 

विज्ञापन


घटना जलेसर थाना क्षेत्र के गांव रेजुआ की है। गांव निवासी यशपाल (48) के मित्र रामनिवास की बेटी की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए यशपाल आए थे। खाना खाने के बाद वह परिसर में लगे डीजे फ्लोर पर नाचने लगा। नाचते-नाचते अचानक से वह डीजे फ्लोर पर ही गिर पड़ा। लोगों ने डीजे को बंद कराया और यशपाल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने आगरा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


आगरा ले जाते समय रास्त में ही यशपाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने होमगार्ड जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक के भाई विक्रम सिंह ने बताया कि यशपाल की 3 बेटी व दो बेटे हैं। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों की शादी से लेकर अन्य आर्थिक समस्याएं भी सामने आएंगी। थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि जलेसर कस्बा में ही एक शादी समारोह में यशपाल ने खाना खाया और उसके बाद डीजे पर डांस करते समय अचानक गिरने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed