{"_id":"65c8bb357c6526c13a060b39","slug":"home-guard-posted-at-judicial-officers-house-dies-in-bull-attack-etah-news-c-163-1-sagr1017-112522-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: न्यायिक अधिकारी के यहां तैनात होमगार्ड की सांड़ के हमले में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: न्यायिक अधिकारी के यहां तैनात होमगार्ड की सांड़ के हमले में मौत
Sun, 11 Feb 2024 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 11 Feb 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र में सांड़ के हमला से घायल होमगार्ड ने शनिवार की देर शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। होमगार्ड एक न्यायिक अधिकारी के यहां तैनात था और ड्यूटी करके लौटते समय जून 2022 में हमला कर दिया था। इसके बाद से आगरा में एक निजी चिकित्सक के पास इलाज चल रहा था।
गांव रामगढ़ी निवासी होमगार्ड शीशपाल सिंह (55) की मौत हुई है। परिजन ने बताया कि 8 जून 2022 को सीजेएम आवास से ड्यूटी करके घर लौट रहे थे, तभी गांव के पास ही सांड़ ने हमला कर दिया था। इसकी वजह से सिर व शरीर के अन्य भागों में चोटें आईं थीं। तब सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत नाजुक होने के कारण आगरा रेफर कर दिया। यहां निजी अस्पताल में इलाज कराया गया, हालत में सुधार पूरी तरह से नहीं हो सका, कुछ आराम मिलने पर घर लाकर दवाएं चलाई जा रहीं थीं।
बताया कि शनिवार की सुबह अधिक तबीयत खराब होने पर आगरा लेकर गए, यहां भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया लेकिन शाम को मौत हो गई। तब पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि परिजन ने सांड़ के हमले से घायल होने के चलते इलाज के दौरान मौत होना बताया है। इसके आधार पर प्रक्रियाएं पूर्ण कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।