{"_id":"65ff1cebe544154af8076e6e","slug":"holi-will-burn-at-1965-places-under-police-guard-etah-news-c-163-1-sagr1016-114539-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पुलिस के पहरे में 1965 स्थानों पर जलेगी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पुलिस के पहरे में 1965 स्थानों पर जलेगी होली
Sat, 23 Mar 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने के लिए प्रशासनिक और पुलिस तैयारियां कर ली गई हैं। जिले को 5 जोन और 18 सेक्टर में बांटकर अधिकारी तैनात किए गए हैं। वहीं होलिका दहन वाले सभी 1965 स्थानों पर पुलिस के साथ ही संबंधित इलाकों के जिम्मेदार भी पहरा रखेंगे। ताकि कोई अवांछनीय हरकत न होने पाए।
अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि जिले में होलिका दहन के 1965 स्थान चयनित हैं। सभी इलाकों में वहां के संभ्रांत लोगों की एक कमेटी बनाई गई है। जो होली की सभी गतिविधियों पर नजर रखेगी। साथ ही सभी होलिका स्थलों पर पुलिस भी तैनात रहेगी। 8 क्यूआरटी बनाई गई हैं, जो संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगी। किसी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत कार्रवाई करेंगी।
स्वास्थ्य विभाग से भी समन्वय किया गया है। ताकि घटना-दुर्घटना में घायलों को तुरंत एंबुलेंस और उपचार व्यवस्था दिलाई जा सके। दमकल विभाग को भी अलर्ट पर रखा जाएगा। बताया कि होली के मद्देनजर जिले को 5 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। जिन पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस के अधिकारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
शराब पीकर वाहन चलाया तो खैर नहीं
एएसपी ने बताया कि सामान्य दिनों में भी शराब पीकर वाहन चलाना प्रतिबंधित और दंडनीय है। लेकिन होली पर और ज्यादा सतर्कता बरती जाएगी। अक्सर होली पर लोग शराब पीने के बाद वाहनों से एक-दूसरे स्थान पर जाते हैं। ऐसे में हादसों का खतरा बढ़ जाता है। शराब पीकर जो लोग वाहन चलाते मिलेंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की लोगों को सलाह
- किसी भी व्यक्ति पर जबरन रंग न डालें।
- रमजान का महीना भी चल रहा है। रोजेदारों पर रंग डालने से परहेज करें।
- रासायनिक-पेट्रो पदार्थ, कीचड़ आदि खतरनाक तरीकों से होली न खेलें।
- हानिकारक रंगों का इस्तेमाल न करें।
- होली के हुड़दंग में महिलाओं के साथ किसी तरह की अभद्रता न करें।
- शराब पीने से बचें, खासतौर से अवैध शराब बिल्कुल न पीएं।