फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Holi Milan celebration was held with Abir-Gulal in the municipality.

Etah News: नगर पालिका में अबीर-गुलाल संग मनाया गया होली मिलन समारोह

Sun, 01 Mar 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 01 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Holi Milan celebration was held with Abir-Gulal in the municipality.
नगर पालिका परिषद में होली मिलन समारोह के दौरान झूमती पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता व कर्मचारी। संवाद
एटा। नगर पालिका परिषद में शनिवार को होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। अबीर-गुलाल व फूलों की वर्षा के बीच कर्मचारियों व अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी साझा की। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता व चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज गुप्ता ने फूलों की होली खेलकर किया।
विज्ञापन

होली मिलन समारोह में पंडा पार्टी के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को और रंगीन बना दिया। अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने कर्मचारियों को शहर की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश देते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन व बोनस उपलब्ध कराया गया है। चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज गुप्ता ने प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश प्रसारित करने की अपील की। अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह ने शांति व सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। केएनए जगजीवन राम, आरआई राकेश कुमार गौरव, सी अमित भारद्वाज, सभासद इंद्राज यादव, अखिलेश दीक्षित, प्रेमचंद यादव, अंकुर शर्मा, जेई प्रमोद यादव, स्वास्थ्य प्रभारी आशुतोष कर्मचारी व सभासद मौजूद रहे समारोह का संचालन बाल कपूर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed