फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   hold fast to the soil, let go of the soil

Etah News: मिट्टी से भरे ट्रैक्टर पकड़े, थाने से छोड़े

Sun, 09 Jun 2024 10:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 09 Jun 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
hold fast to the soil, let go of the soil
एटा अलीगंज थाना क्षेत्र के दरियाबगंज रोड पर मिट्टी का खनन चल रहा था। सूचना पर शुक्रवार की रात नायब तहसीलदार ने पहुंचकर कार्रवाई की। मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। वहीं कैल्ठा गांव के चौराहे से दो और ट्रैक्टरों को पकड़कर सभी को अलीगंज थाने में खड़ा करा दिया। लेकिन अगले दिन सभी ट्रैक्टर थाने से छोड़ दिए गए। जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सतीश कुमार ने बताया कि जिस वक्त मैं कार्रवाई कर रहा था। इसी बीच एक ट्रैक्टर चालक ने मेरी गाड़ी को देख ट्रैक्टर दौड़ा दिया। ट्रैक्टर की ट्राॅली में लिफ्ट लगी थी। सड़क पर मिट्टी को फैलाता चला गया।मेरे साथ दो सुरक्षा कर्मी थे जो कि पहले से ही मिट्टी से भरे पकड़े गए ट्रैक्टरों की तैनाती में थे।मैंने अपनी गाड़ी पीछे दौड़ाई। लेकिन ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। एसडी एम अलीगंज के निर्देश पर शुक्रवार रात को यह कार्रवाई की गई थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी थी। आगे क्या कार्रवाई हुई, उसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

वहीं खनन निरीक्षक सुरेश कुमार का कहना है कि मुझे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर पकड़े जाने की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। अलीगंज थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मेरे द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। फिलहाल थाने से ही ट्रैक्टरों को छोड़ दिया गया है। राजस्व अधिकारी की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed