फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hindi has driven away the fear of the board, now the path is not difficult

Etah News: हिंदी ने भगाया बोर्ड का डर, अब मुश्किल नहीं डगर

Mon, 24 Feb 2025 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 24 Feb 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Hindi has driven away the fear of the board, now the path is not difficult
रोहन लाल चतुर्वेदी इंटर कॉलेज में प्रवेश के समय परीक्षा​र्थियों की चेकिंग करती ​शिक्षकाएं।  - फोटो : रोहन लाल चतुर्वेदी इंटर कॉलेज में प्रवेश के समय परीक्षा​र्थियों की चेकिंग करती ​शिक्षकाएं।
एटा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुईं। पहले दिन दोनाें पालियों में हिंदी की परीक्षा थी। सरल पेपर आया तो विद्यार्थियों का डर भाग गया। अब उनकी डगर मुश्किल नहीं है। केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की तलाश के साथ ही जूते उतरवाए गए, आधार कार्ड चेक किया गया।
विज्ञापन


जिले में 92 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 57691 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सुबह की पाली में हाईस्कूल का हिंदी विषय का प्रश्नपत्र था। 28547 को परीक्षा देनी थी, लेकिन 26050 उपस्थित और 2497 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का हिंदी साहित्य का प्रश्नपत्र था। 1:30 बजे से केंद्रों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुई। दो बजे से शुरू हुई परीक्षा शाम 5:15 तक चली। हिंदी साहित्य में पंजीकृत 28460 परीक्षार्थियों में से 26701 ने परीक्षा दी, 1759 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी की प्रवक्ता राखी देवी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र बीते वर्ष की अपेक्षा सरल थे। जिस विद्यार्थी ने थोड़ा भी पढ़ा होगा, पेपर अच्छा रहा होगा। हिंदी के सहायक अध्यापक निर्देश जैन ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र सरल थे। इंटरमीडिएट में जरूर एक प्रश्न घुमावदार था। इसके अलावा बाकी का आसान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed