फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Highest number of complaints in Sadar and least in Jalesar.

Etah News: सदर में सबसे ज्यादा तो जलेसर में सबसे कम शिकायतें

Tue, 23 Jul 2024 06:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 23 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Highest number of complaints in Sadar and least in Jalesar.
एटा। तीनों तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 116 में से मौके पर 11 शिकायतों का ही निपटारा हो सका। एटा सदर में सबसे ज्यादा और जलेसर में सबसे कम शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन

अलीगंज तहसील में डीएम प्रेम रंजन सिंह और एसएसपी श्याम नारायण सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना। डीएम ने निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण के प्रति सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा, अतिक्रमण के संबंध में शिकायतें प्राप्त नहीं होनी चाहिए। यहां मिली कुल 46 शिकायतों में से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

तहसील एटा सदर में एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एसडीएम भावना विमल, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय ने जनसमस्याएं सुनीं। प्राप्त 51 शिकायतों में से 4 का निस्तारण कराया। तहसील जलेसर में एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने एसडीएम राज कुमार मौर्य, तहसीलदार राकेश कुमार के साथ जनसमस्याओं को सुना। 19 शिकायतों में से 2 का मौके पर निस्तारण कराया। अलीगंज में सीएमओ डाॅ. यूके त्रिपाठी, सीडीओ डाॅ. एके बाजपेयी, एसडीएम प्रतीत त्रिपाठी, तहसीलदार संदीप सिंह, पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्त, डीडीओ प्रवीण कुमार राय, डीएओ मनवीर सिंह, डीएसओ कमलेश गुप्ता, बीडीओ गोपाल गोयल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed