{"_id":"1d74a7a1603d0c8768f06d3c9265f8ed","slug":"high-voltage-electrical-fire-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज बिजली से घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज बिजली से घर में लगी आग
अमर उजाला कासगंज
Updated Sun, 12 Apr 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के पंखावाला बाग में शनिवार देर रात हाईवोल्टेज आने से बाशिंदों के
विज्ञापन
लाखों रुपये के विद्युत उपकरण फुंक गए। तेज आवाज के साथ एक के बाद एक उपकरण
फुंकने लगे तो लोगों में दहशत फैल गई। कुछ देर तक तो लोग यह माजरा ही नहीं
समझ पाए। एक घर में विद्युत उपकरण से निकली चिनगारी से आग भी लग गई। लोगों
ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
रात करीब नो बजे पंखावाला बाग क्षेत्र में हाईवोल्टेज की सप्लाई शुरू हो गई। हाई वोल्टेज लोगों के घरों में पहुंचा तो विद्युत उपकरण धुंआ देने लगे। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक कई घरों में लाखों रुपये मूल्य के विद्युत उपकरण फुंक गए। आनन-फानन में कई घरों में लोगों ने अपनी विद्युत लाइन को काट किया। लोगों का आरोप है कि मामले की जानकारी विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न ही कोई अधिकारी-कर्मचारी आया। बाद में बाशिंदों ने खुद ही विद्युत उपकेंद्र पर बिजली का कट कराया।
विद्युत विभाग की लापरवाही से बाशिंदों में आक्रोश है। मनेाज सिंघल की एलसीडी, सीलिंग फेन, विनोद वार्ष्णेय का फ्रिज, विकास गुप्ता की एलसीडी, स्टेबलाइजर फुंक गया। इन सब ने अपने घरों की लाइन कट कर अपने अन्य उपकरणों को सुरक्षित किया। प्रवीन अग्रवाल और गौरव अग्रवाल के घर में हाईवोल्टेज के कारण बोर्ड में आग लग गई। कई उपकरण फुंक गए। बमुश्किल आग की घटना पर काबू पाया गया।