फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Heavy bullets were fired after the bikes collided, video goes viral

Etah News: बाइकें टकराने के बाद जमकर चलीं गोलियां, वीडियो वायरल

Sun, 01 Oct 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 01 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Heavy bullets were fired after the bikes collided, video goes viral
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में शनिवार की देर शाम गांव लाखापुर में दो बाइकों के टकराने के बाद कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद ही दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुआ। फायरिंग के चलते गांव में दहशत फैल गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने गांव में पहुंचकर हालात देखे।
विज्ञापन


गांव लाखापुर में प्रधानी को लेकर रंजिश चली आ रही है। दो गुट बन गए हैं जो एक-दूसरे के कट्टर विरोधी हैं। शनिवार की देर शाम दोनों ही गुट के युवकों की बाइकें आपस में टकरा गईं। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद तनाव फैल गया। देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। गांव में फायरिंग होते ही दहशत का माहौल बन गया। कई राउंड गोलियां चलने के बाद लोग शांत हुए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने बना लिया जो रविवार की सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेकर थाना स्तर से कार्रवाई की है और 10 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में पकड़कर चालान किए हैं। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि बाइकों के टकराने के बाद गांव लाखापुर निवासी मुकेश बाबू और सूरज शाह के बीच में कहासुनी के बाद हवाई फायरिंग हुई है। इसको लेकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई कराई जा रही है, मौके का निरीक्षण भी किया गया है। फायरिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed