फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Heat wave and dehydration patients increase, hospital wards full

Etah News: लू, डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े, अस्पतालों के वार्ड फुल

Thu, 23 May 2024 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 23 May 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Heat wave and dehydration patients increase, hospital wards full
फिरोजाबाद। सरकारी व निजी अस्पतालों में लू एवं डिहाइड्रेशन के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एलोपैथ के साथ-साथ आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सालयों में भी मरीज उपचार कराने के पहुंच रहे हैं। जहां चिकित्सक लक्षण एवं जांच रिपोर्ट के अनुसार संबंधित मरीजों को परामर्श दे रहे हैं। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लू एवं डिहाइड्रेशन के 250 मरीज उपचार कराने पहुंचे। वहीं, इमरजेंसी में एक पलंग पर दो-दो मरीज भर्ती रहे। जबकि निजी अस्पतालों में वार्ड भी फुल चल रहे हैं।पिछले तीन दिन से गर्मी से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही हैं। गर्मी के चलते उल्टी-दस्त समेत अन्य बीमारियों के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के साथ अन्य सरकारी चिकित्सालय और निजी अस्पतालों में भी मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। ओपीडी में डिहाइड्रेशन से लेकर उल्टी, सिरदर्द, तेज बुखार, पेट दर्द, डायरिया की परेशानी लेकर मरीज आ रहे हैं। इधर, इमरजेंसी वार्ड में शाम को इलाज के लिए आपाधापी का माहौल रहा। एक पलंग पर दो-दो मरीज नजर आए। मरीजों को डि्रप चढ़वाने के लिए इंतजार करना पड़ा। चिकित्सकों का कहना है कि उच्च तापमान बढ़ जाने पर खाद्य पदार्थ जल्दी दूषित हो जाते हैं। इस समय प्यास बुझाने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले शीतल पेय पदार्थों के कारण गले में संक्रमण हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed