{"_id":"682b232bbe8f0675ba06008f","slug":"heat-wave-41-children-admitted-in-35-bed-ward-etah-news-c-163-1-eta1004-133753-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गर्मी का प्रकोप, 35 बेड के वार्ड में 41 बच्चे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गर्मी का प्रकोप, 35 बेड के वार्ड में 41 बच्चे भर्ती
Mon, 19 May 2025 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 19 May 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में सोमवार को एक-एक बेड पर भर्ती दो-दो बच्चे।
- फोटो : मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में सोमवार को एक-एक बेड पर भर्ती दो-दो बच्चे।
एटा। जिले में गर्मी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लू की मार हर कोई नहीं सह पा रहा। बच्चों से लेकर बुजर्ग तक इससे बीमार हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज का बच्चा वार्ड सोमवार को फुल हो गया। 35 की क्षमता के सापेक्ष 41 बच्चे भर्ती किए गए। इसमें डायरिया के सबसे अधिक बच्चे भर्ती हैं। बाद में कुछ बच्चों को मेडिसिन वार्ड में शिफ्ट किया गया।
सोमवार को मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में गर्मी की वजह से सबसे अधिक बीमार बच्चे भर्ती थे। यहां पर 35 बेड का वार्ड बनाया गया है। लेकिन, क्षमता से अधिक बच्चे भर्ती करने पड़े। बाद में बच्चों को वार्ड के सामने ही बने मेडिसिन कक्ष में भर्ती किया गया। सोमवार को कुल 41 बच्चे भर्ती थे, जिसमें 30 बच्चे डायरिया से ग्रसित थे, शेष बुखार से पीड़ित बताए गए। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 2000 से अधिक पर्चे काउंटर पर बनाए गए।
डॉ. शिवम ने बताया कि बच्चे अक्सर खेलने के लिए धूप में निकल जाते हैं और दिन भर खेलते रहते हैं। इन दिनों दोपहर का मौसम बेहद खतरनाक है। धूप व लू की चपेट में आकर बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। इस वजह से उन्हें डायरिया बन रहा है। अभिभावकों को परामर्श देते हुए बताया कि बच्चों को अधिक से अधिक मात्रा में ओआरएस का घोल पिलाएं। साथ ही धूप में निकलने से बचाएं।
विज्ञापन
ये करें उपाय:
अधिक से अधिक मात्रा में पानी पिलाएं।
ओआरएस का घोल पिलाएं।
नारियल का पानी भी पिला सकते हैं।
चावल का पानी पिला सकते हैं।
केला खिला सकते हैं।
धूप में निकलने और खेलने से रोकें।
निकलना जरूरी है तो सिर व शरीर को कपड़ों से कवर कराएं।
बाहर के भोजन, जंक फूड, फास्ट फूड से बचाएं।
आहार में फल, सलाद को जरूर शामिल करें।