{"_id":"647f71a4eea54126490b2e98","slug":"health-team-found-larvae-in-two-houses-in-khatota-etah-news-c-163-1-sagr1016-533-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खटोटा में स्वास्थ्य टीम को दो घर में मिला लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खटोटा में स्वास्थ्य टीम को दो घर में मिला लार्वा
Tue, 06 Jun 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
एटा। मलेरिया माह के दौरान मंगलवार को स्वास्थ्य टीम अवागढ़ क्षेत्र के गांव खटोटा में पहुंची। यहां टीम को दो घर में मच्छर का लार्वा मिला। इस दौरान टीम ने गांव में लोगों को साफ सफाई के लिए जागरूक किया।
डीएमओ लोकमन सिंह ने बताया मंगलवार को वह डिप्टी सीएमओ डॉ सर्वेश के साथ खटोटा गांव में पहुंचे। इस दौरान टीम द्वारा 32 घरों की पड़ताल की गई। टीम को एक घर में फ्रिज और दूसरे घर में कूलर में लार्वा मिला। टीम द्वारा लार्वा को नष्ट किया गया। इस दौरान टीम द्वारा गांव के लोगों को साफ़ सफाई के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि सप्ताह में एक दिन फ्रिज,कूलर आदि की साफ - सफाई करने को कहा गया है। प्रधान से गांव में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव करने की बात कही। जिले में अब तक चार स्थानों गांव में स्वास्थ्य टीम को लार्वा मिला है।