फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   health

आगरा में मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Tue, 03 Mar 2020 10:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
health
जिला अस्पताल में मास्क पहनकर काम करने वाले कर्मियों का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
कासगंज। देश में कोरोना वायरस की दस्तक हो जाने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस बीमारी से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। विभाग ने चिकित्सकों व कर्मियों को आपदा आने की स्थिति में स्वयं के बचाव व पीड़ितों को उपचार उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की दस्तक दिल्ली के साथ ही आगरा तक हो जाने के बाद जिले की संवेदनशीलता काफी बढ़ गई है। आगरा से लोगों का सीधा जुुड़ाव है। कारोबारी गतिविधियों, घूमने फिरने आदि के लिए भी प्रतिदिन ही बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन जिले व आगरा के लिए रहता है। ऐसे में इस बीमारी के जिले तक पहुंचने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस वायरस के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

विभाग ने जिले में आपदा फैलने की स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। विभाग ने इस वायरस के खतरे को देखते हुए जिला अस्पताल पर वार्ड तो पहले से ही ही बना लिया था। इसके अलावा चिकित्सक व कर्मी मॉस्क आदि पहन कर कार्य कर रहे थे, लेकिन अब विभाग ने इससे निपटने के इंतजाम भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई अलर्ट पर रखा गया है कर्मियों को
आगरा में एक ही परिवार के छह लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो जाने के बाद विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। आपदा से निपटने के लिए चिकित्सकों व अन्य कर्मियों को विस्तार से जानकारी दी गई है। इसके अलावा विभाग के सभी कर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जिससे आपदा सामने आने की स्थिति में तुरंत कदम उठाए जा सकें ।
डॉॅ. प्रतिमा श्रीवास्तव सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed