फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Health department team sealed four clinics and pathology labs issued notice to two

UP: दांतों का इलाज कर रहा आयुर्वेद चिकित्सक, घरों में चल रहे क्लीनिक; दृश्य देख चकरा गई स्वास्थ्य विभाग की टीम

Mon, 03 Mar 2025 08:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 03 Mar 2025 08:26 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर कार्रवाई की। आयुर्वेदिक चिकित्सक के क्लीनिक में एक्स-रे मशीन लगी मिली। क्लीनिक को सील कर दिया गया।

विज्ञापन
Health department team sealed four clinics and pathology labs issued notice to two
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

एटा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को अवागढ़ ब्लॉक में कार्रवाई करते हुए चार क्लीनिकों व एक पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। ये सभी अनधिकृत रूप से चल रहे थे। एक क्लीनिक आयुर्वेद चिकित्सक का था, जहां एक्स-रे मशीन लगा ली गई थी। दो क्लीनिक संचालकों को नोटिस भी जारी किया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को ब्लाॅक में क्लीनिक संचालकों व पैथोलॉजी लैब पर छापे मारे। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि सबसे पहले चुरथरा के सीएचसी प्रभारी ब्रजेश सिंह के साथ अवागढ़ कस्बा स्थित मुनेर के क्लीनिक पर पहुंचे। क्लीनिक संचालक कोई कागजात नहीं दिखा सके। इस पर क्लीनिक को सील किया गया।
विज्ञापन


कस्बा के ही प्रिया क्लीनिक पर भी संचालक कोई कागजात नहीं दिखा सके। उसे भी सील कर दिया गया। वहीं, मुनेश क्लीनिक का आयुर्वेद में पंजीकरण था, जबकि यहां एलोपैथी के जरिए मरीजों के दांतों का उपचार किया जा रहा था। यहां एक्स-रे मशीन भी लगी हुई थी। जबड़ा तक बनाने का कार्य किया जा रहा था। इसे भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम गांव मिर्जापुर में पहुंची, जहां जयवीर व पिंजू के क्लीनिक चलते मिले। बड़ी मात्रा में पिंजू के यहां दवाएं भी मिलीं। घर में ही दोनों क्लीनिकों का संचालन हो रहा था। ऐसे में दोनों को नोटिस जारी किया गया। बाद में टीम गांव इसौली पहुंची। यहां मनीष के क्लीनिक पर संचालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। इस पर उसे भी सील कर दिया गया। इसी गांव में संचालित हर्षिता पैथोलॉजी लैब को भी सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed