{"_id":"64fb5c113b8786cf11096876","slug":"health-department-served-notices-to-three-quacks-dropped-their-shutters-and-ran-away-etah-news-c-163-1-sagr1016-5032-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्वास्थ्य विभाग ने तीन को थमाए नोटिस, झोलाछाप शटर गिरा भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्वास्थ्य विभाग ने तीन को थमाए नोटिस, झोलाछाप शटर गिरा भागे
Fri, 08 Sep 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को नगर में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दो क्लीनिक संचालकों व एक पैथोलॉजी संचालक को नोटिस दिए। वहीं कई झोलाछाप और अपंजीकृत पैथोलॉजी वाले शटर गिराकर भाग गए।
डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने पेट्रोल पंप मार्ग पर डाॅ. रामअवतार व आकाश यादव के क्लीनिक पर निरीक्षण किया। क्लीनिक का पंजीकरण नहीं मिला। एक घर में मरीजों का उपचार किया जा रहा था। वहीं आकाश यादव द्वारा संचालित क्लीनिक में बिना किसी चिकित्सक के मरीजों का उपचार किया जा रहा था। जिसके चलते दोनो को नोटिस दिए गए। साथ ही पड़ोस में बिना किसी पंजीकरण के चली रही न्यू मीत पैथोलॉजी लैब पर छापामार कार्रवाई की। इसे भी नोटिस दिया गया। सीएचसी प्रभारी डाॅ. पवन शर्मा साथ रहे। संवाद