फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Health department ready to protect against dengue and malaria

एटा: डेंगू व मलेरिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार

Sat, 18 Feb 2023 06:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 18 Feb 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Health department ready to protect against dengue and malaria
एटा। प्रतिवर्ष मार्च माह में संचारी रोग अभियान की शुरूआत होती है। इसी को लेकर जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा दो दिन में पांच ब्लॉकों की आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें मरीजों की सूची बनाने के साथ बीते वर्ष डेंगू मिले गांव में जागरूक करने की जानकारी दी गई। विशेषकर डेंगू व मलेरिया के बीते वर्ष जो केस आए थे उन पर नजर रखने को कहा गया। डीएमओ लोकमन सिंह ने बताया संचारी रोग अभियान कब से चलेगा इसके निर्देश नहीं आए है, लेकिन विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं है। उन्होंने बताया शीतलपुर, निधौलीकलां, अवागढ़, जलेसर, मिरहची में आशाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बताया कि घरों का सर्वे कर लार्वा की जानकारी दे रहे हैं और बचाव के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही गांव में रैली व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आदि की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान डीएमओ ने आशाओं को बताया बुखार, सर्दी व जुकाम, टीबी, कुपोषित मरीजों की सूची बनाएं। बताया मलेरिया व डेंगू से निपटने के लिए पूरे इंतजाम कर लिए गए है। मच्छर रोधी दवा सहित मलेरिया जांच किट व दवाएं आदि मंगा ली गईं है। संक्रामक रोगाें से निपटने की उनके पास पूरी तैयारी है। कहा तीन ब्लॉक बचे हैं वहां भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed