फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Health department issues alert for HPV in Etah

HMPV को लेकर जारी अलर्ट, इन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Tue, 07 Jan 2025 05:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 07 Jan 2025 05:28 PM IST
सार

एचएमपीवी के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। दवा और ऑक्सीजन की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिससे किसी भी स्थिति में इलाज मुहैया कराया जा सके।
 

विज्ञापन
Health department issues alert for HPV in Etah
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) - फोटो : Adobe stock

विस्तार

देश में एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) ने दस्तक दे दी है। सोमवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में 5 मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। जिले में भी वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएचसी तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं।
विज्ञापन


सर्दी से करें खुद का बचाव
सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि एचएमपीवी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिले में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। दवाओं से लेकर बेड व ऑक्सीजन की उपलब्धता जिले में है। बताया कि जिन बच्चों, बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, वह सर्दी से बचाव करें। वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। खांसी, बुखार सहित अन्य कोई दिक्कत लगे तो बिना चिकित्सक को दिखाए दवा का सेवन न करें। खासकर छोटे बच्चों का सर्दी से बचाव करें। बताया कि जिले में जांच की भी व्यवस्था है। जरूरत पड़ी तो संभावित रोगियों की जांच भी करा ली जाएगी। सर्दियों में लापरवाही पर बच्चे वैसे भी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। बस इसी से बचाव करना है। अलग से किसी वार्ड की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

 

बीएसएल लैब टू में होगी जांच
सीएमओ ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो बीएसएल लैब टू में जांच कराई जाएगी। इसके लिए भी आरटीपीसीआर मशीन लैब में लगी है। वहां कर्मचारी भी पहले से तैनात हैं।
 

Health department issues alert for HPV in Etah
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) - फोटो : Adobe stock
ओपीडी में पहुंच रहे सर्दी से ग्रसित मरीज
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की बात करें तो इन दिनों वहां सर्दी, खांसी व जुकाम सहित बुखार के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। मंगलवार को भी यहां 152 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से 75 बच्चे सर्दी के साथ जुकाम व बुखार से पीड़ित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed