फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   health,corona virus,corona vaccination,corona pandamic

मेडिकल टीम देख घरों में ताले डाल खेतों में दौड़े ग्रामीण

Sun, 16 May 2021 09:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
health,corona virus,corona vaccination,corona pandamic
मारहरा (एटा)। क्षेत्र के गांव पिदौरा में कोरोना रोधी वैक्सीन लगाने गई टीम को देख लोग घरों में ताले डालकर खेतों की ओर दौड़ गए। काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण टीका लगवाने के लिए राजी नहीं हुए।
विज्ञापन

कोरोना से जंग में वैक्सीन को हथियार बताते हुए सरकार सभी से इसे लगवाने की अपील कर रही है, लेकिन तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन को लेकर सकारात्मक माहौल नहीं है। गांव पिदौरा में शनिवार शाम पहुंची मेडिकल टीम ने लोगों से कहा कि यह वैक्सीन लगवाकर कोरोना संक्रमण से बचे रहेंगे तो पहले लोगों ने आनाकानी की। बाद में घरों में ताले डालकर खेतों की ओर चले गए। पीछे-पीछे टीम और आगे महिला-पुरुष भागते जा रहे थे।
विज्ञापन

यही नहीं लोगों ने पिदौरा स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर भी ताला जड़ दिया। जिस कारण मेडिकल टीम बैरंग लौट गई। कुछ लोगों ने तो जबरन टीकाकरण की बात कह विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि स्वस्थ लोगों को टीके की क्या जरूरत है? सीएचसी मारहरा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शोएब खान ने बताया कि ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन लोग टीके लगवाने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed