{"_id":"6ac3e730f5f6286d8d0612b2","slug":"health-camps-for-workers-will-be-organized-in-industrial-areas-over-three-days-etah-news-c-163-1-eta1002-157832-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए तीन दिन लगेंगे स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए तीन दिन लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन
एटा। श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए श्रम विभाग की ओर से जिले में तीन दिवसीय वृहद श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। आयोजित होने वाले इन शिविरों में औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के साथ ही निर्माण कामगारों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजबाबू ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत छह अक्तूबर से होगी। पहले दिन मंगलवार को जवाहरपुर सुपर थर्मल पावर प्लांट, मलावन में शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद सात अक्तूबर को यूपीसीडा इंडस्ट्रियल एरिया, सैंथरी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित होगा। आठ अक्तूबर को हिंदुस्तान यूनिलीवर, कासगंज रोड एटा में शिविर लगाया जाएगा।
विभाग की ओर से श्रमिकों से अपील की गई है कि निर्धारित तिथि पर अपने संबंधित क्षेत्र के शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाएं। विभाग का कहना है कि श्रमिकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।