{"_id":"5745e6e54f1c1b2c3e6907fc","slug":"he-development-of-the-district-government-gift-rajveer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार ने जिले को दी विकास की सौगात: राजवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार ने जिले को दी विकास की सौगात: राजवीर
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Wed, 25 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार ने जिले को दी विकास की सौगात: राजवीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र में भाजपा सरकार होने से जिले के लिए विकास के दरवाजे खुल गए हैं। केंद्र सरकार ने जिले को कई विकास योजनाओं में शामिल किया है। यह बात सांसद राजवीर सिंह राजू भाइया ने एसकेवी स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर अपनी उपलब्ध्यिां भी गिनाईं। उन्होंने बताया कि अपनी सांसद निधि से उन्होंने पूरे क्षेत्र का विकास कराया है।
सांसद ने कहा कि इस जिले के लोगों को अब तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। मोदी सरकार बनने के बाद इस क्षेत्र के लोग भी केंद्र सरकार की विकास योजनाओं में शामिल हो गए हैं। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कासगंज में 60 किमी सड़क, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 316 गावों में बिजली की व्यवस्था, कासगंज-बरेली रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन, कृषि विज्ञान केंद्र को मंजूरी, सोरों को पर्यटन स्थल घोषित कराने एवं सौंदर्यीकरण जैसी योजनाओं पर कार्य किया गया है। केंद्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय को मंजूरी दी गई है। प्रत्येक विधानसभा के लिए 200-200 हैंडपंप मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के लिए जो धनराशि देती है, उसे प्रदेश सरकार मनमाने तरीके से खर्च करती है। उन्होंने हा कि 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा उप्र में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
फसलों का सर्वे अब सैटेलाइट से
कासगंज। संासद राजवीर सिंह ने कहा कि सर्वे में लेखपालों की मनमानी रोकने के लिए अब प्रभावित फसलों का सर्वे सैटेलाइट से कराया जाएगा। क्षति पूर्ति का धन सीधा किसान के खाते में भेजा जाएगा, जिससे किसान को लाभ मिल सके। जल्द ही यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।