फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Haryana Crime Branch team raids the city

Etah News: हरियाणा क्राइम ब्रांच टीम की शहर में दबिश

Sat, 04 May 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 04 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Haryana Crime Branch team raids the city
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में हरियाणा के सोनीपत जिले की क्राइम ब्रांच टीम ने शुक्रवार की देर रात दबिश दी। दो कबाड़ व्यापारियों को पूछताछ के लिए शनिवार को अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने चोरी किया गया तांबा खरीदा था। पुलिस चोरी का तांबा बेचने के आरोपी को भी साथ लेकर आई थी। शुक्रवार देर रात हरियाणा के सोनीपत जिले की क्राइम ब्रांच टीम शहर में पहुंची। यहां कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर नई बस्ती में दो कबाड़ व्यापारियों के यहां दबिश दी। वहां से अर्जुन व पप्पू निवासी प्रेम नगर नई बस्ती को हिरासत में लिया। शनिवार सुबह पूछताछ के लिए उनको साथ में सोनीपत ले गई। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों सोनीपत जिले में चोरों ने भारी मात्रा में तांबे की चोरी की थी। पुलिस ने चोरों को पकड़ा था।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ तांबा एटा शहर में एक कबाड़ व्यापारी को बेचा था। जिसके बाद एक आरोपी को लेकर सोनीपत पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम शुक्रवार की देर रात शहर में पहुंची। थाना प्रभारी अरुण पवार ने बताया कि हरियाणा से टीम आई थी। दो कबाड़ व्यापारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed