{"_id":"625afe9f546b93610c08294a","slug":"hanuman-birth-anniversary-celebrated-by-reciting-hanuman-chalisa-etah-news-agr5304125142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान चालीसा का पाठ कर मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान चालीसा का पाठ कर मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
विज्ञापन
अवागढ़ में हनुमान जयंती पर सुंदरकांड का आयोजन करते पुजारी।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हनुमान जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम जगह-जगह बड़ी ही धूमधाम किए गए। भक्तों में सुबह से उत्साह देखा गया। मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया। कई स्थानों पर सुंदरकांड के कार्यक्रम भी रखे गए। वहीं जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया।
शहर के रेलवे रोड स्थित हनुमान गढ़ी पर सुबह से भक्तों की भीड़ रही। हनुमान गढ़ी को आकर्षक झालरों से सजाया गया। वहीं सुबह के वक्त भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं शाम के समय भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया। दोपहर बाद मालगोदाम रोड स्थित बालाजी मंदिर परिसर से हनुमानजी की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कई आकर्षक झांकियां शामिल की गईं।
इसमें अध्यक्ष महेश चंद्र वार्ष्णेय, संयोजक साजन देव, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, सुजीत देव वार्ष्णेय आदि लोग शामिल रहे। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमान चालीसा का पाठ व आरती का आयोजन सुनहरी पार्क स्थित शिव मंदिर में किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान विहिप के सह मंत्री शिवांग गुप्ता, जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ, सुभाष पाल, सौरभ सोलंकी, पवन कुमार, प्रतीक गुप्ता, आशुतोष तोमर, कुलदीप गौतम आदि मौजूद रहे।
अवागढ़ में बाईपास मार्ग स्थित हनुमानगढ़ी पर सुबह हनुमान जी पर चोला चढ़ाया गया। पंडित विश्वदीप उपाध्याय ने संगीतमय सुदंरकांड आयोजित कर प्रसाद वितरण कराया। लोहामंडी, मेन बाजार, रोडवेज तिराहा पर भी भंडारा हुआ।
दिनेश वशिष्ठ, मुकेश वशिष्ठ, लाला वशिष्ठ, प्रमपाल नागर, नीरू जैन, मोनू लुहार, सुधीप झा, मुन्नालाल गुप्ता, विष्णुकांत वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। पिलुआ में सब्जी मंडी में भंडारे का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रामदास वर्मा, राजीव बघेल, डॉ. भोजराज वर्मा, सनी गुप्ता, अजय गुप्ता, रतन माथुर, राजू ठाकुर मौजूद रहे।