फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hamid Murder Case: BJP Councilor Kafeel Ahmed Accused of Murder

Etah News: हामिद हत्याकांडः भाजपा सभासद कफील अहमद पर हत्या का आरोप

Fri, 27 Mar 2026 09:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 27 Mar 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Hamid Murder Case: BJP Councilor Kafeel Ahmed Accused of Murder
प्रॉपर्टी डीलर हामिद हत्याकांड मामले में जीआरपी पुलिस थाने पर अपनी मांगो को रखते परिजन। संवाद
एटा। प्रॉपर्टी डीलर हामिद अली उर्फ पप्पू हत्याकांड का मामला शांत नहीं हो रहा है। इस प्रकरण में हामिद के सगे भाई मुजम्मिल अली शुक्रवार को कई लोगों के साथ जीआरपी थाने पहुंचे। यहां उन्होंने सौतेले भाई और मुकदमे के वादी कफील अहमद पर हामिद हत्या का आरोप लगाया है। कफील अहमद वार्ड 6 कटरा मोहल्ला से भाजपा के सभासद हैं। मुजम्मिल अली ने कफील अहमद से खुद की जान को भी खतरा बताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर को मारहरा दरवाजा निवासी मुजम्मिल अली सैंकड़ों लोगों के साथ जीआरपी थाने पहुंचे। उनके साथ मां मजीदन भी थीं। उन्होंने थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को बताया कि भाई की हत्या में शामिल शबनम ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। उन्होंने शबनम के पति और भाजपा सभासद कफील अहमद पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कोई भी पत्नी अपने पति के सह के बिना इतना बड़ा कदम नहीं उठा सकती है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शबनम ने 20 लाख रुपये की फिरौती देकर हामिद की हत्या कराई है। कफील अहमद पर आरोप लगाया कि इस मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद मुझे भी मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई है। इस हत्याकांड में वह मास्टरमाइंड हैं। साथ ही शबनम से कड़ाई से पूछताछ की जाए। जिससे हत्या से जुड़ी और भी चीजें सामने आ सकें। उन्होंने कफील अहमद की भी गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सभासद मुकदमे में वादी, पत्नी है आरोपी
आठ नवंबर को कोतवाली नगर के मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी हामिद अली उर्फ पप्पू की रेलवे स्टेशन पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके सौतेले भाई भाजपा सभासद कफील अहमद ने जीआरपी थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस हत्याकांड में जीआरपी संजय उर्फ पिंपल निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली और उसके साथी खालिद निवासी सुंदरनगरी दिल्ली को जेल भेज चुकी है। खालिद, कफील का साला है। उसने बताया था कि बहन शबनम के कहने पर उसने हामिद की हत्या की थी। शबनम मुकदमे में वादी सभासद कफील अहमद की पत्नी है। सपा से पूर्व सभासद रही हैं। हामिद ने शबनम की बेटी की शादी जबरन जयपुर में करा दी थी। बेटी ससुराल में खुश नहीं थी। ससुरालीजन परेशान करते थे। इसी को लेकर शबनम और हामिद में झगड़ा होता रहता था। तीन दिन पहले शबनम ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed