{"_id":"5745e3874f1c1bb515692ab5","slug":"half-of-the-storm-and-the-rain-stopped-electricity-to-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और बारिश से आधे जिले की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और बारिश से आधे जिले की बिजली ठप
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Wed, 25 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
आंधी और बारिश से आधे जिले की बिजली ठप
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात आई आंधी और बारिश के बाद पूरे जिले की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बुधवार सुबह तक आधे जिले में आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन जलेसर क्षेत्र में 25 खंभों के तार टूटने, खंबे उखड़ने और झुकने के कारण चालीस गांवों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। वहंी शहर क्षेत्र में रात ग्यारह बजे जैसे ही बिजली चालू हुई तभी चार बार बेकडाउन होने से सुबह चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। वहीं बारिश होने के कारण मौसम सुहाना होने से लोगों ने भीषण गर्मी में राहत की सांस ली है।
पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि मंगलवार रात आई आंधी और बारिश के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान जलेसर क्षेत्र में हुआ है। उन्होंने बताया कि 25 खंभे उखड़ने, टूटने और झुकने से तार टूटने के कारण रात ग्यारह बजे से इलाके के 40 गांवों की बिजली गुल है। एक्सईएन ने बताया ग्रामीण इलाके के नगरीय क्षेत्रों में भी आपूर्ति बाधित हुई, लेकिन उसे तुरंत संभाल दिया गया। एक्सईएन ने देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई है। इसके चलते ग्रामीणों को 24 घंटे से अधिक कटौती का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा आंधी और बारिश के कारण अलीगंज, राजा का रामपुर, जैथरा, मलावन, सकीट, पिलुआ, मारहारा में भी बिजली आपूर्ति चार से पांच घंटे बाधित रही। लेकिन इन स्थानाें पर आंधी-बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं होने के कारण बुधवार सुबह तक आपूर्ति बहाल कर दी गई।
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण शहर राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार रात ग्यारह आंधी बारिश और रुटीन कटौती के बाद जैसे ही आपूर्ति बहाल की गई, लाइन में ब्रेकडाउन होने लगे। इसके चलते कोतवाली देहात और पालिका विद्युत सबस्टेशन से आपूर्ति चार बार बंद करनी पड़ी।