फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Half of the storm and the rain stopped electricity to the district

आंधी और बारिश से आधे जिले की बिजली ठप

Wed, 25 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Wed, 25 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Half of the storm and the rain stopped electricity to the district
आंधी और बारिश से आधे जिले की बिजली ठप - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात आई आंधी और बारिश के बाद पूरे जिले की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बुधवार सुबह तक आधे जिले में आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन जलेसर क्षेत्र में 25 खंभों के तार टूटने, खंबे उखड़ने और झुकने के कारण चालीस गांवों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। वहंी शहर क्षेत्र में रात ग्यारह बजे जैसे ही बिजली चालू हुई तभी चार बार बेकडाउन होने से सुबह चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। वहीं बारिश होने के कारण मौसम सुहाना होने से लोगों ने भीषण गर्मी में राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि मंगलवार रात आई आंधी और बारिश के दौरान सबसे ज्यादा नुकसान जलेसर क्षेत्र में हुआ है। उन्होंने बताया कि 25 खंभे उखड़ने, टूटने और झुकने से तार टूटने के कारण रात ग्यारह बजे से इलाके के 40 गांवों की बिजली गुल है। एक्सईएन ने बताया ग्रामीण इलाके के नगरीय क्षेत्रों में भी आपूर्ति बाधित हुई, लेकिन उसे तुरंत संभाल दिया गया।  एक्सईएन ने देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई है। इसके चलते ग्रामीणों को 24 घंटे से अधिक कटौती का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा आंधी और बारिश के कारण अलीगंज, राजा का रामपुर, जैथरा, मलावन, सकीट, पिलुआ, मारहारा में भी बिजली आपूर्ति चार से पांच घंटे बाधित रही। लेकिन इन स्थानाें पर आंधी-बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं होने के कारण बुधवार सुबह तक आपूर्ति बहाल कर दी गई। 
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण शहर राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार रात ग्यारह आंधी बारिश और रुटीन कटौती के बाद जैसे ही आपूर्ति बहाल की गई, लाइन में ब्रेकडाउन होने लगे। इसके चलते कोतवाली देहात और पालिका विद्युत सबस्टेशन से आपूर्ति चार बार बंद करनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed