{"_id":"57658d2c4f1c1bb26511f567","slug":"hajaaron-kee-nakadee-sahit-laakhon-ka-saamaan-choree","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों की नकदी सहित लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों की नकदी सहित लाखों का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
लाखों का सामान चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की रात दो घरों में हुई वारदातों में हजारों नकदी सहित लाखों का सामान चोरी हो गया। पीड़ितों ने चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
रेवाड़ी मोहल्ला निवासी संजय कश्यप शुक्रवार को घर में ताला डालकर परिवार के साथ ससुराल गए थे। रात में घर का ताले तोड़कर चोर नकदी और आभूषण ले गए। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर घटना की सूचना दी। वह घर पहुंचे तो सामान बिखरा देखकर होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार चोर सात हजार की नकदी सहित 20 हजार की कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वहीं, दिनेश नगर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वे शुक्रवार को ताला लगाकर अपने गांव बागवाला गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर शनिवार सुबह जब वह घर पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा और सामान बिखरा पड़ा था। घटना में चोर 25 हजार की नगदी व 10 से 12 तोला सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। उन्होंने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।