{"_id":"57d2ff0c4f1c1ba83031b860","slug":"haadase-mein-ek-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
घायल को ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज-सलेमपुर मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सवार एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य ग्रामीण गंभीर घायल हो गया। जिसे अलीगढ़ रेफर किया गया है।
यह हादसा शुक्रवार की सांय छह बजे हुआ। बताया गया कि ट्रैक्टर ट्राली में ग्रामीण गल्ला बेचकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी अचानक सलेमपुर मार्ग पर वदनपुर गांव के नजदीक ट्रैक्टर का टायर फट गया और ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर पर सवार विपिन(25) पुत्र श्यामबाबू निवासी एमनपुर ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुमित(42) पुत्र दौलतसिंह निवासी घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। दुर्घटना होते ही बदनपुर और आस-पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने विपिन के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। विपिन के परिवार के लोगों को जैसे ही जानकारी मिली परिवारीजन चिकित्सालय पहुंच गए। विपिन के परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।