फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Guruji's shortage in schools, hundred teachers sitting empty in the office

Etah News: स्कूलों में गुरुजी की कमी, दफ्तर में खाली बैठ रहे सौ शिक्षक

Sun, 16 Jul 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 16 Jul 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Guruji's shortage in schools, hundred teachers sitting empty in the office
एटा। जिले में पहले से ही परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। कुछ विद्यालय एकल हैं। जून माह में जिले से दूसरे जनपदों को 136 शिक्षक चले गए। जबकि 100 शिक्षक आए हैं। दूसरे जनपदों से आए शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन नहीं हुआ है। वह दफ्तर में बैठ रहे हैं। इससे नौनिहालों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


जिले में 1691 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें से 1129 प्राथमिक, 216 कंपोजिट व 314 जूनियर विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में करीब डेढ़ लाख के लगभग विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। बीते वर्ष जब शिक्षकों का अंतरजनपदीय तबादला हुआ। उस समय जिले में करीब तीन सौ शिक्षक कम हो गए थे। इससे कुछ विद्यालय एकल हो गए। ऐसे में बीते वर्ष से ही एकल स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा था। स्थिति यह थी कि शिक्षक किसी कारण से अवकाश पर चला गया तो विद्यार्थियों को पढ़ाने वाला भी कोई नहीं होता था।
विज्ञापन

इस वर्ष जिले से अंतरजनपदीय तबादले में अभी तक 136 शिक्षकों को रिलीव किया जा चुका है। जबकि आवेदन साढ़े चार सौ से अधिक ने किया था। वहीं इसके सापेक्ष जिले में अभी तक सिर्फ सौ शिक्षक आए हैं। जो शिक्षक आए हैं उनको भी स्कूलों का आंवटन नहीं हुआ है। ऐसे में शिक्षक दफ्तर में बैठकर समय पूरा रहे हैं। जबकि विद्यालयों में शिक्षकों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed