फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Guruji had given the students the responsibility of locking and opening

Etah News: गुरुजी ने विद्यार्थियों को दी थी ताला लगाने-खोलने की जिम्मेदारी

Fri, 04 Aug 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 04 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Guruji had given the students the responsibility of locking and opening
एटा। अलीगंज विकास खंड क्षेत्र के सराय अगहत का सोशल मीडिया पर कक्षा एक की छात्रा का विद्यालय में बंद होने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में बीएएस ने प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सहित सहायक अध्यापिका पूजा को निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि शिक्षकों ने विद्यालय का ताला खोलने और बंद करने का कार्य विद्यार्थियों को ही दे रखा था।
विज्ञापन




खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार अहिरवार अलीगंज द्वारा बीएसए को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि छात्रा के स्कूल में बंद होने के वायरल वीडियो के बाद वह जांच के लिए पहुंचे। जानकारी मिली कि वीडियो प्राथमिक विद्यालय सराय अगहत द्वितीय का है। जिसमें एक प्रधानाध्यापक सहित सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र तैनात हैं। ग्रामीणों से वायरल वीडियो के बारे में जानकारी ली गई। वीडियो में जो छात्रा दिखाई दे रही है उसका नाम राधिका है जो कक्षा एक की छात्रा है। 31 जुलाई को राधिका ही कक्षा में रह गई थी। शाम को जब स्कूल में से बच्चे की रोने की आवाज आई तो ग्रामीणों ने ताला तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला था।
विज्ञापन

रिपोर्ट में बताया गया है कि विद्यालय में ताला लगाने का कार्य प्रधानाध्यापक सहित सहायक अध्यापक द्वारा किया ही नहीं जाता है। कक्षा पांच का छात्र अनमोल ताला लगाने का कार्य करता है। जबकि कक्षा तीन का छात्र साहिल ताला खोलने का कार्य करता है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक बच्चों को पढाते भी नहीं आते हैं। घटना के दिन सहायक अध्यापिका पूजा कक्षा में थीं, जो चली गईं। बच्चों ने ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं बच्चे
एबीएसए द्वारा बीएएस को दी गई रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि विद्यालय के बच्चे सडक पार पर पानी पीने आते हैं। जबकि सडक पर वाहनों का आवागमन होत रहता है। ऐसे में विद्यार्थी दुघर्टना का शिकार भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed