फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Gungun first in wrestling and Akshay first among boys

Etah News: कुश्ती में गुनगुन और बालकों में अक्षय प्रथम

Sun, 15 Mar 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 15 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Gungun first in wrestling and Akshay first among boys
स्टेडियम के कुश्ती प्रतियोगिता में जोर आजमाते पहलवान। स्रोत खेल विभाग
एटा। पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर आयु वर्ग की बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के पांचवें दिन मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिता में जिले व आसपास के क्षेत्रों से आए कुल 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों में विजेताओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए।उप कीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि बालिका वर्ग के 50 किलो भार वर्ग में गुनगुन, 55 किलो भार वर्ग में तन्वी, 60 किलो भार वर्ग में महक, 65 किलो भार वर्ग में पलक, 70 किलो भार वर्ग में अंशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के मुकाबलों में 57 किलो भार वर्ग में अक्षय, 61 किलो भार वर्ग में हेमंत यादव, 65 किलो भार वर्ग में अमित, 70 किलो भार वर्ग में रमन ने, 74 किलो भार वर्ग में अभिराज, 79 किलो भार वर्ग में चांद बाबू, 86 किलोग्राम भार वर्ग में अल्फेज, 92 किलो भार वर्ग में अभिषेक, 97 किलो भार वर्ग में रोहित प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका बृजेश कुमार यादव (कुश्ती प्रशिक्षक कासगंज), प्रविंद्र सिंह यादव, शुभम कुमार, कुमारी मोनिका, रवीश कुमार, अभिषेक यादव, रामचंद्र तथा राजेश कुमार मौजूद रहे। हेमलता, राजीव कुमार, सौरभ कुमार, पुष्पेंद्र, कृष्ण, गोपाल, विजय, सपना और बबली का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed