{"_id":"67bdb880e2cfb078b8081f9d","slug":"gulshan-who-died-in-the-accident-was-married-only-7-months-ago-etah-news-c-163-1-eta1001-130178-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 7 माह पूर्व ही हुई थी हादसे में मृत गुलशन की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 7 माह पूर्व ही हुई थी हादसे में मृत गुलशन की शादी
Tue, 25 Feb 2025 06:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 25 Feb 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के रजपुरा में सोमवार रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 भाइयों की मौत हो गई। इनमें से एक की शादी महज 7 माह पूर्व ही हुई थी। गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव रजपुरा निवासी संजय ने बताया कि भतीजे गुलशन का विवाह 7 माह पूर्व ही हुआ था। वह अपने परिवार के ही तहेरे भाई आदेश उर्फ आशू व गीतम सिंह और पड़ोसी श्रीकृष्ण के साथ खेतों में मजदूरी करके पैदल घर लौट रहे थे। सभी लोग गांव के लगभग 500 मीटर दूर तमरौरा मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंच गए।
पुलिस को सूचना देते हुए चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने आदेश, गुलशन और गीतम को मृत घोषित कर दिया। श्रीकृष्ण का एक निजी क्लीनिक में उपचार चल रहा है। घटना के बाद मृतकों के घर पर मातम पसर गया है। संजय ने बताया कि गुलशन पर खेती नहीं थी। मजदूरी करके अपना व परिवार का भरण पोषण करता था।