फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Guarding crops by making scaffolding on trees

Etah News: पेड़ों पर मचान बनाकर फसलों की रखवाली

Wed, 18 Jan 2023 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Guarding crops by making scaffolding on trees
जैथरा। विकाखंड क्षेत्र में बेसहारा और आवारा पशुओं का आतंक है। खेतों में खड़ी फसल को ये नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसल की रखवाली के लिए किसान विभिन्न तरह के इंतजाम कर रहे हैं। गांव कसेला, खेतूपुरा में किसान अपनी फसलों की रखवाली के लिए शीशम की शाखाओं के बीच झोपड़ीनुमा मचान बनाकर रह रहे हैं।
विज्ञापन

गांव कसेला, रूपधनी, खेतूपुरा के बीच काफी खेती होती है। इस क्षेत्र में नीलगाय, गोवंश सहित अन्य आवारा पशु किसानों की फसल को बर्बाद कर देते हैं। जिनसे बचाव के लिए किसानों को खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। तमाम किसान ठंड के बीच रात में खेतों पर ही रुक रहे हैं। ऐसे में जंगली हिंसक जानवरों का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए मचान का तरीका लोगों को मुफीद लग रहा है।
विज्ञापन

हम लोग किसान हैं, हमारा सहारा ही फसल है। रखवाली करना मजबूरी है। बारी-बारी से हम किसान लोग अपने खेतों की सुरक्षा करते हैं।
- राजेन्द्र सिंह किसान
मेरा खेत घर से काफी दूर है। फसलों की रखवाली के लिए पेड़ पर झोपड़ी बनाई है। ज्यादा ठंड लगती है तो पेड़ से नीचे उतरकर आग जला लेते हैं।
- गंगासरन, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed