फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   GST team's action causes a stir among traders.

Etah News: जीएसटी टीम की कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली

Thu, 25 Jun 2026 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
GST team's action causes a stir among traders.
अलीगंज में मार्बल टाइल्स गोदाम पर खड़े जीएसटी टीम के वाहन। संवाद
अलीगंज। दिल्ली-लखनऊ की जीएसटी टीम के पहुंचने पर कस्बे के व्यापारियों में खलबली मच गई। कार्रवाई से बचने को व्यापारी प्रतिष्ठान बंद करने के साथ ही फोन स्विच ऑफ कर भूमिगत हो गए। कस्बे के कायमगंज रोड एवं एटा रोड पर कई गोदाम में कार्रवाई की है, जो देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन


जीएसटी की टीम बुधवार की सुबह सात बजे कस्बे में पहुंच गई। टीम ने कस्बे में पहुंचकर तंबाकू और टाइल्स-मार्बल्स के गोदाम पर कार्रवाई करने को कवर कर लिया। जिन गोदाम पर कार्रवाई की गई है उनके मालिकों को सोचने का तक मौका नहीं दिया गया। वह कुछ समझ पाते तब तक टीम ने गोदाम को अपने कब्जे में कर दस्तावेजों को खंगालना शुरु कर दिया था। कार्रवाई में जीएसटी टीम ने खरीद-बिक्री के दस्तावेजों तथा स्टॉक का मिलान शुरू कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई की खबर पर बृहस्पतिवार को बाजार में सन्नाटा रहा। कई व्यापारी अपनी दुकानें और गोदाम बंद कर भाग लिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है। टीम ने कारोबार से संबंधित जीएसटी रिटर्न, बिलिंग रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर और अन्य वित्तीय दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया है। अधिकारियों ने गोदामों में मौजूद माल का भौतिक सत्यापन भी किया है। जीएसटी टीम ने कुछ व्यापारियों के आवास पर भी कार्रवाई करते हुए दस्तावेज खंगाले हैं। देर रात तक चली इस कार्रवाई को लेकर पूरे कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी जानकारी करने को अधिकारियों से संपर्क करने को प्रयासरत रहे, लेकिन उन्होंने किसी तरह की वार्ता करने और जानकारी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed