फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Groundwater unfit for drinking; TDS levels 20 times higher.

Etah News: पीने के लायक नहीं रहा भूगर्भ जल, 20 गुना ज्यादा टीडीएस

Tue, 11 Aug 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 11 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Groundwater unfit for drinking; TDS levels 20 times higher.
एटा। शहर का भूमिगत जल जहरीला होता जा रहा है। हाल में लिए गए तीन नमूनों में टीडीएस की मात्रा करीब 20 गुना ज्यादा निकली है तो नाइट्रेट की मात्रा भी दस गुना ज्यादा पाई गई है। नलकूपों की स्थापना के लिए लिए गए 19 पानी के नमूनों में 13 फेल हो चुके हैं। यहां पानी खारा और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में भविष्य में जल संकट गहराने की आशंका पैदा हो गई है। कई जगह तो पानी पीने लायक तो छोड़िए अन्य कार्यों में भी इस्तेमाल करने लायक नहीं बचा है। शहर की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने की जल निगम की कोशिशों को फिर झटका लगा है। जीटी रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी समिति में तीन नए नलकूप लगाने का प्रस्ताव था।
विज्ञापन


इन तीनों नलकूप के पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें तीनों ही फेल पाए गए। जल निगम के अधिकारियों के मुताबिक तीनों नमूनों में घुलित ठोस नाइट्रोजन की मात्रा निर्धारित से 10 गुना ज्यादा पाई गई। इसके कारण आगरा की लैब से तीनों नमूनों को फेल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत यांत्रिक खंड आगरा के अवर अभियंता नागेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मंडी समिति में लगाए जाने वाले तीन नलकूप में नाइट्रेट की मात्रा 70 से 80 पीपीएम पाई गई, जबकि मानक के अनुसार नाइट्रेट की मात्रा 45 पीपीएम होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इससे पहले सदर तहसील परिसर में नए दो नलकूप लगाने का प्रस्ताव था।

इसके लिए भूजल के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में पानी की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं मिली। नलकूप के नमूनों में टीडीएस 3035 मिलीग्राम प्रति लीटर निकला था, जबकि यह मात्रा 150 मिलीग्राम प्रति लीटर होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed