{"_id":"6abc9abd43019ffd6c0bd6ee","slug":"us-congressional-delegation-marvels-at-taj-mahal-s-intricate-marble-inlay-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ताजमहल की पच्चीकारी पर मुग्ध हुआ अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, पत्नी संग डायना बेंच पर कराया फोटोशूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ताजमहल की पच्चीकारी पर मुग्ध हुआ अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, पत्नी संग डायना बेंच पर कराया फोटोशूट
Wed, 30 Sep 2026 10:44 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 30 Sep 2026 10:44 AM IST
सार
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष ब्रायन मास्ट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार किया। प्रतिनिधिमंडल ने ताज की बारीक पच्चीकारी, वास्तुकला और इतिहास की जानकारी ली और पत्नी के साथ यादगार तस्वीरें खिंचवाईं।
विज्ञापन
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष ब्रायन मास्ट के नेतृत्व में अमेरिकी उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पत्नी के साथ दो दिवसीय दौरे पर ताजनगरी पहुंचा। मंगलवार सुबह 9:30 बजे विशेष सैन्य विमान से दिल्ली से आगरा वायुसेना स्टेशन पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10:05 बजे वे होटल अमर विलास पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक भारतीय अंदाज में अभिनंदन हुआ।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल विश्व प्रसिद्ध संगमरमरी स्मारक ताज महल देखा। गाइड से ताज महल के निर्माण काल, इसके समृद्ध इतिहास, रख-रखाव की वैज्ञानिक तकनीकों और संगमरमर पर की गई बारीक पच्चीकारी की जानकारी ली। ताज की अद्भुत वास्तुकला को देखकर प्रतिनिधिमंडल के सदस्य अभिभूत नजर आए।
सभी सदस्यों ने ताज महल के मुख्य डायना बेंच के पास अपनी पत्नी के साथ यादगार तस्वीरें और फोटो शूट कराए। दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल शहर के अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण करेगा। सुरक्षा के दृष्टिगत वायुसेना स्टेशन से लेकर स्मारक परिसर तक पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।