फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   groom and his family members broke relationship due to demand of car In Etah

राहें जुदा: 24 दिन बाद बजनी थी शहनाईं, लड़के वालों ने की ऐसी मांग, बिखर गईं दुल्हन की खुशियां, बेबस दिखे पिता

Sat, 08 Apr 2023 07:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 07:33 PM IST
सार

एटा में विवाह बंधन में बंधने से 24 दिन पहले ही दूल्हा-दुल्हन की राहें जुदा हो गईं। दूल्हे के घर वालों के एक निर्णय से सारी खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
groom and his family members broke relationship due to demand of car In Etah
कार की मांग को लेकर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया, इससे दुल्हन के घर में मातम छा गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में दहेज के दानवों ने मानवता को एक किनारे कर दिया। सगाई और पीली चिट्ठी भेजने की रस्म के बाद अचानक ऐसी मांग रख दी, जिसे पूरा कर पाने में लड़की पक्ष सक्षम नहीं था। इस पर मानवता को छोड़ लड़के पक्ष के लोगों ने एक पल में ही शादी तोड़ने का एलान कर दिया। इससे जिस घर में 24 दिन बाद शादी की शहनाईं बजनी थी, उस घर मातम छा गया।  

विज्ञापन


मामला नयागांव थाना क्षेत्र के गाही गांव का है। गांव निवासी राजेश कुमार ने अपनी पुत्री विनीता की सगाई 16 फरवरी 2023 को कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के बारानगर निवासी उदयकांत के साथ तय की थी। शादी के लिए तीन मई 2023 की तिथि निर्धारित हो गई। दोनों तरफ शादी की तैयारियां हो रहीं थीं। लड़के वालों के घर पीली चिट्ठी भिजवाने की रस्म भी हो गई।

विज्ञापन

...तो नहीं आएगी बारात

राजेश के मुताबिक अब लड़के वालों ने दहेज में एक कार की मांग रख दी। इस पर वह लड़के के पिता निरोत्तम सिंह, मां गुड्डी देवी, ननद सुधा व रजनी व कैलाश आदि के समक्ष पंचायत लेकर गए। समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वह लोग मानने को तैयार नहीं हुए। धमकी दी कि अगर कार की मांग पूरी नहीं की जाती है तो बरात नहीं आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही 

बताया कि शादी से पहले ही करीब सात लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। इस रकम को भी मांगने पर नहीं दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शादी टूटने की बात कही गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed