फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Graveyard land captured, video goes viral

Etah News: कब्रिस्तान की जमीन पर किया कब्जा, वीडियो वायरल

Tue, 06 Feb 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 06 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Graveyard land captured, video goes viral
जलेसर। तहसील क्षेत्र के गांव मकसूदपुर में सोमवार की रात कब्रिस्तान व पोखर की सरकारी जमीन पर दीवार खड़ी कर कब्जा कर लिया। जिसकी शिकायत पूर्व में ग्रामीणों की ओर से एसडीएम व डीएम एटा से की गई थी। जिस पर एसडीएम नितिन तेवतिया ने 29 जनवरी को तहसीलदार जलेसर को एक सप्ताह में पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया था, लेकिन एसडीएम के आदेशों का उल्लंघन कर कब्जा कर लिया है। कब्जा करने तथा निर्माण कार्य का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


गांव मकसूदपुर में गाटा संख्या 1015 कब्रिस्तान व गाटा संख्या 1016 पोखर के नाम से दर्ज है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस जमीन पर दीवार लगाकर अवैध कब्जा कर लिया है। जबकि कई बार ग्रामीणों ने कब्रिस्तान व पोखर की जमीन की पैमाइश कराने को लेकर लिखित शिकायती पत्र तहसील समाधान दिवस सहित एसडीएम जलेसर व डीएम एटा को सौंपे जा चुके हैं। 29 जनवरी को एसडीएम नितिन तेवतिया ने तहसीलदार जलेसर को एक सप्ताह के अंदर पैमाइश करा कर कब्रिस्तान व पोखर की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने को लेकर आदेशित किया जा चुका है लेकिन आदेशों का पालन नहीं हुआ और सोमवार की रात कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


गांव यामीन खां, आमिर, प्यारे मियां, खालिक आदि लोगों ने बताया कि पूर्व में भी प्रधान पति व उसके परिजन ने ग्राम सभा की सरकारी संपत्ति व जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा किया जा चुका है। कई बार तहसील स्तरीय व जिला स्तरीय अधिकारियों को कब्जा संबंधी शिकायती पत्र सौंपे जा चुके हैं लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नितिन तेवतिया ने बताया कि मामले काे संज्ञान में लेते हुए कोतवाली प्रभारी जलेसर व राजस्व टीम को आदेशित किया गया है अवैध कब्जा शीघ्र हटवाया जाएगा साथ की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed