{"_id":"67b9ec7d52645c2a3f0b05c0","slug":"grape-boxes-stolen-from-moving-vehicle-case-etah-news-c-163-1-eta1003-130050-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चलती गाड़ी से अंगूर की पेटियां चोरी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चलती गाड़ी से अंगूर की पेटियां चोरी, केस
Sat, 22 Feb 2025 08:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
एटा। चलती पिकअप गाड़ी से अंगूर की पेटियां चोरी होने की रिपोर्ट चालक ने थाना जसरथपुर में दर्ज कराई है। चालक ने पुलिस को बताया कि उसके साथ कई बार इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी हैं। घटना नदराला गांव के पास ही होती है।
इटावा के नूर हुसैन ने बताया कि वह पिकअप गाड़ी से इटावा से अलीगंज अंगूर पहुंचाने का काम करता है। शुक्रवार को अलीगंज जाते समय नदराला के पास चलती पिकअप में कुछ लोगों ने चढ़कर अंगूर की पेटियां चोरी कर लीं। अलीगंज पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई। पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। उसने बताया कि नदराला गांव के पास से गुजरने पर कुछ टेंपो पीछे आते हैं। उनमें बैठे लोग चलती पिकअप में चढ़ जाते हैं और अंगूर की पेटियां उतार लेते हैं। जसरथपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद