फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Grand rehearsal for the first time for competitive exam

Etah News: प्रतियोगी परीक्षा के लिए पहली बार ग्रैंड रिहर्सल

Wed, 21 Aug 2024 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 21 Aug 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Grand rehearsal for the first time for competitive exam
लखनऊ। राजधानी के 81 केंद्रों पर शुक्रवार से पुलिस भर्ती की परीक्षा शुरू हो रही है। लखनऊ के अलावा आगरा, इलाहाबाद व मेरठ सहित अन्य मंडलों से चार लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा के लिए बुधवार को पहली बार केंद्रों पर ग्रैंड रिहर्सल किया गया। इस दौरान परीक्षकों ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

परीक्षकों की ड्यूटी के लिए जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। डीआईओएस राकेश कुमार को इसका प्रभारी बनाया गया है। बुधवार को सभी केंद्र व्यवस्थाओं की ड्यूटी को अंतिम रूप दिया गया। राकेश कुमार ने बताया कि ड्यूटी के संबंध में किसी तरह की परेशानी होने पर कंट्रोल रूम से समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि राजधानी के पांच बड़े केंद्रों पर हर पाली में तीन हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें लखनऊ विश्वविद्यालय के दोनों परिसर, पुनर्वास विश्वविद्यालय और विधि विश्वविद्यालय परिसर भी शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर यहां पुलिस बूथ भी बनाया गया है। बड़े केंद्रों के आसपास अन्य छोटे केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी यहीं से की जाएगी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से मिलेगी सहायता
परीक्षार्थियों की सहायता के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम नंबर जारी किया है। 05222611117, 05222611118 व 05222611119 नंबर पर फोन कर सहायता ली जा सकेगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन शुभी सिंह की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार, केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के सामान रखने के लिए व्यवस्था की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से केंद्रों की निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक पाली में 40 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
राजधानी के 81 केंद्रों पर पांच दिन तक होने वाली परीक्षा की प्रत्येक पाली में 40 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी तरह पांच दिवसीय परीक्षा में अलग-अलग जिलों से कुल चार लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। एडीएम शुभी सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों के आने जाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से निशुल्क बस सेवा शुरू की गई है। परीक्षार्थी, परिचय पत्र दिखाकर इसका लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed