{"_id":"5ee507108ebc3e43024fd291","slug":"gram-pradhan-rights-sease-etah-news-agr4460173138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत जमालपुर गादरी के ग्राम प्रधान के अधिकार हुए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत जमालपुर गादरी के ग्राम प्रधान के अधिकार हुए सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अवागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमालपुर गादरी में विकास कार्यों में अनियमितताएं मिलने पर ग्राम प्रधान के अधिकारों को सीज कर दिया गया है। ग्राम प्रधान द्वारा कई विकास कार्यों को ठीक से नहीं कराने व आवास आवंटन में फर्जीवाड़ा करने की वजह से कार्रवाई की गई है।
जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि अवागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमालपुर गादरी के ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों को लेकर कई आरोप लगाए थे, जिसकी जांच की गई। जांच में पाया गया कि ग्राम प्रधान द्वारा आवास आवंटन फर्जी तरीके से किया गया।
हाथरस के रहने वाले एक युवक को गांव में फर्जी तरीके से आवास आवंटित कर दिया गया था, जबकि युवक गांव में रहने की बजाय हाथरस में रहता है। वहीं गांव में भी कराए गए विकास कार्यों में कई सारी अनियमितताएं मिली थी। गांववासी भी ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों से संतुष्ट नहीं थे। जांच करने के बाद ग्राम प्रधान के सभी अधिकारों को सीज कर दिया गया है।