फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Grabbed money by buying potatoes worth 81 lakhs from Sadar MLA's cold store

एटा: सदर विधायक के कोल्ड स्टोर से 81 लाख का आलू खरीद कर रकम हड़पी

Sat, 18 Feb 2023 06:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 18 Feb 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
Grabbed money by buying potatoes worth 81 lakhs from Sadar MLA's cold store
एटा। सदर विधायक के कोल्ड स्टोर से फिरोजाबाद के दो व्यापारी आलू खरीद करते रहे और बीच-बीच में लेन देन भी किया, लेकिन रकम ज्यादा होने पर अचानक लापता हो गए। कोल्ड स्टोर के मुनीम ने 81 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करके रकम हड़पने की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र जीटी रोड स्थित मै. गंगाप्रसाद शीतल गृह गंगा नगर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड का है। इसके मुनीम बाबूराम ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि धर्मेंद्र निवासी सराय नूरमहल थाना नारखी फिरोजाबाद और संजय कुमार निवासी असुवाई भरथरा फिरोजाबाद ने कोल्ड स्टोर से आलू खरीद करने व रकम चुकता करने का शपथपत्र देकर व्यापार किया गया। धर्मेंद्र 16 अगस्त 2016 को आया था और खुद को व्यापारी बताया, इसके बाद व्यापार शुरू किया तो बीच-बीच में रकम देता रहा, लेकिन षड्यंत्र के तहत खरीदारी करने के साथ ही रकम रोकने लगा और देने का विश्वास देता रहा। फरवरी 2017 से अक्तूबर 2018 तक 28 लाख 50 रुपये रोक लिए, इसके बाद खरीदारी बंद कर दी। दबाव बनाने पर बोला कि मैंने फर्जी हस्ताक्षर से शपथपत्र दिया है तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते और रकम हड़प कर ली।
विज्ञापन

वहीं मुनीम ने बताया कि संजय ने वर्ष 2013 से व्यापार शुरू किया और 2015 तक लेनदेने करता रहा। अगस्त 2016 से दिसंबर 2017 तक धीरे-धीरे रकम को रोकता चला गया। करीब 53 लाख दो हजार रुपये होने पर लेकर फरार हो गया। इसके बाद फोन पर वार्ता होने पर रकम देने का भरोसा दिया गया लेकिन बाद में इन्कार कर दिया और रकम हड़प कर ली। बाद में रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। मुनीम ने बताया कि सदर विधायक का कोल्ड स्टोर है, रकम हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed