फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Governor will come tomorrow, the administration has made preparations

कल आयेंगी राज्यपाल, प्रशासन ने की तैयारियां- पुलिस लाइन में बनाया गया हेलीपेड

Tue, 31 Aug 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Governor will come tomorrow, the administration has made preparations
कासगंज में राज्यपाल के आगमन को लेकर सड़कों के किनारे साफ सफाई में जुटे सफाईकर्मी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार को जिले में पहुंचेगी। उनका निर्धारित कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया हैं। राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां की हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोरों पुलिस लाइन में हेलीपेड बनाया गया है। डीएम व एसपी ने अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की है।
विज्ञापन

राज्यपाल का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम चार सितंबर को था, जो अब बदल गया है। राज्यपाल एक सितंबर को जनपद में आ रही हैं। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। उसके बाद वह आंगनबाड़ी केंद्र बहादुरनगर पहुंचेंगी। यहां से वह लहरा स्थिति कुष्ठ आश्रम जायेंगी। फिर भगवान वराह के मंदिर में दर्शन करेंगी और उसके बाद रुद्राक्ष सभागार कलक्ट्रेट पहुंचेंगी और टीबी संक्रमित बच्चों के संबंध में बैठक करेंगी। यहां से लोक निर्माण विभाग के सोरों स्थिति गेस्ट हाउस जायेंगी, फिर हेलीपेड पहुंचकर वह वापस हो जायेंगी। राज्यपाल के इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चाक चौबंद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed