{"_id":"616ec4da0969c871fd17a8a6","slug":"government-s-arrival-is-dead-dildar-s-arrival-is-dead-etah-news-agr511932065","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा’
विज्ञापन
ठंडी सड़क पर ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस निकलता हुआ। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पैगंबर हजरत मुहम्मद की यौम-ए-पैदाइश के मौके पर अंजुमन गुलामान-ए-रसूल कमेटी की ओर से शहर में जुलूस-ए-मुहम्मदी बड़ी अकीदत के साथ निकाला गया। इस दौरान जगह-जगह तकरीर हुई और हुजूर की याद में ‘सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा’ के नारे बुलंद किए गए। जुलूस दरगाह हजरत अब्दुल गफूर शाह मियां होली गेट से शुरू हुआ और शहर भ्रमण के बाद वहीं पर समाप्त हुआ।
जुलूस का आगाज मंगलवार को सुबह नौ बजे सीओ सिटी राजकुमार सिंह व पूर्व सांसद कैलाश यादव एवं अनिल यादव प्रधान द्वारा फीता काटकर व हरी झंडा दिखाकर किया गया। इस दौरान जुलूस में कावा शरीफ और मदीना मुनब्बरा की तस्वीर मौजूद रही। बैनरों पर नारे व कलमें लिखे हुए थे। जुलूस होली गेट, पटियाली गेट, मारहरा दरवाजा, दरगाह हसन शाह पोता नगला, कटरा मोहल्ला, ठंडी सड़क, जीटी रोड, घंटाघर, सुभाष मूर्ति, बली मोहम्मद चौराहा होते हुए दरगाह हजरत अब्दुल गफूर शाह पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर प्रमोद गुप्ता, गजेंद्र सिंह चौहान, राकेश गांधी पूर्व चेयरमैन, जहीर अहमद, अशरफ हुसैन, शराफत हुसैन उर्फ काले, गुलाम उमर एडवोकेट, सभासद सुनील यादव, अरमान सिद्दकी, अब्दुल बारिश मौजूद रहे।
कसबों में भी मनाया गया जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी
मारहरा/सकीट। कस्बों में भी जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी पर्व पर लोगों में भारी उत्साह दिखा। नगर के लोगों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों पर मिष्ठान वितरण व फूल वर्षा कर जुलूस में शामिल लोगों का इस्तकबाल किया। मारहरा में मंगलवार को पैगंबर साहब की यौम-ए-पैदाइश धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर नगर पालिका द्वारा सफाई की बेहतर व्यवस्थाएं की गईं। जुलूस हैदरी चौक से कोविड गाइडलाइन का पालन कर निकाला गया।
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला शीशगिरान, मोहल्ला काजी, मोहल्ला चोबदार, बड़ा बाजार, मोहल्ला कंबोह से गुजरा और जुलूस में नबी की शान ने ख्वाजा का हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। पूरा कस्बा दुल्हन की तरह सजाया गया था। जुलूस का दरगाह शरीफ़ खानकाहे बरकातिया पर समापन हुआ। साहिब सज्जादानशीन सैय्यद नजीब हैदर नूरी ने कहा कि आज हमारी सबसे बड़ी ईद है हमें अपने नबी के बताए रास्ते पर चलकर गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करनी चाहिए।
पालिकाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा हमारे नबी पूरी दुनियां के लिए रहमत बन कर आए और उन्होंने फरमाया कि अगर तुम्हारा पड़ोसी भूखा सो गया तो तुम्हारा खाना तुम पर हराम हो जाएगा। इस मौके पर हाफ़िज कल्लू शरीफ़, हाफ़िज रिजवान कादरी, इरफान हाफ़िज, मोज्जम हाफ़िज, यासीन सईद उल्लाह कादरी, इल्यास कुरैशी, अशफाक हाफ़िज, चांदनबी हाजी, अहसान नसीर अहमद, हाफ़िज वकील आदि मौजूद रहे। सकीट में इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौतम सिंह सर्राफ, इमाम सरवर अली, विपिन कुमार यादव, कांस्टेबिल हरिओम यादव, राजेश कुमार, फूल सिंह कठेरिया,राजेश सिंह, हेमंत कुमार, पी सी गेदालाल, अतुल चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद